Tuesday, 22 October 2019

आँख न मिलाना कही चोरी तो नहीं !


                  
                आँख न मिलाना कही चोरी तो नहीं !
 इंसान किस तरह अपनी आँखों का प्रयोग करता है इस से भी हमे उसके बारे में जानकारी मिलती है अगर कोई आपकी आँखों में सीधा नहीं देखता तो आपके मन में सवाल उठता है की सामने वाला इंसान क्या आपसे कुछ छुपाने की कोशिश कर रहा है ?या ये किस बात से डर रहा है ? किया ये धोखा देना चाहता है ? इसके इरादे क्या है? जब कोई भी इंसान किसी से नज़रे चुराता है तो वो इंसान सामने वाले की नज़र में चोर बन जाता है वो इंसान सामने वाले इंसान पर अपनी अच्छी छाप नहीं छोड़ता आप सामने वाले को ये सन्देश देते है की आपमें आत्मविश्वास की कमी है इस डर को जितने का सबसे अच्छा तरीका है की आप सामने वाले की आँखों में आंखे मिला कर बात कीजिए नज़रे मिला कर बात करने से सामने वाले इंसान के मन में ये सन्देश जाता है की आप सच्चे और ईमानदार है और जो बात कह रहे हो उस बात पर पूरी तरह यकीन करते हो आप डरे हुए नहीं हो नज़रे मिला कर बात करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामने वाले का भी आप पर विश्वास बनेगा और ऐसा करने से आप अपनी प्यारी सी दुनिआ  को और सुन्दर बना सकते हो....

No comments:

Post a Comment